लखनऊ, 20 नवंबर 2025।
ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत का पहला नॉन–बैंकिंग डिजिटल सॉल्यूशन्स प्लेटफ़ॉर्म ‘निवीकैप’ लॉन्च हो गया है। इस प्लेटफ़ॉर्म का चेहरा बने हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कोच जस्टिन लैंगर, जिन्हें ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

“फास्ट. फेयर. फैमिली अप्रूव्ड. आपके ऑस्ट्रेलियाई शैक्षणिक सपने, बिना किसी आर्थिक बाधा के”— इसी सोच के साथ निवीकैप भारतीय छात्रों के लिए शिक्षा–वित्त समाधान को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने का दावा करता है। यह पहल ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश संवर्द्धन एजेंसी ऑस्ट्रेड के सहयोग से शुरू हुई है, जो दोनों देशों की शिक्षा साझेदारी को और मजबूत करेगी।
ऑस्ट्रेलिया की अग्रणी फिनटेक ज़िकसु ऑस्ट्रेलिया के संस्थापक कार्तिक श्रीनिवासन द्वारा विकसित यह प्लेटफ़ॉर्म छात्रों को प्री-एडमिशन से पोस्ट-अराइवल तक डिजिटल सहायता प्रदान करता है। इसमें शामिल हैं—
- लोन डिस्कवरी एवं आवेदन सहायता
- फ़ॉरेक्स मार्गदर्शन
- पोस्ट-अराइवल सपोर्ट
- वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा
निवीकैप खासतौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्रों और परिवारों के लिए शिक्षा–वित्त की जटिल प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर केंद्रित है।
2025 में लगभग 1,37,703 भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन कर रहे हैं। इतने बड़े संख्या के बावजूद वित्तीय प्रक्रियाएँ अभी भी जटिल हैं। निवीकैप इस अंतर को भरने और एक भरोसेमंद डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने बताया कि भारत में जन्म लेकर ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई और बाद में दोनों देशों में बैंकिंग सेक्टर में काम करते हुए उन्होंने छात्रों की वास्तविक चुनौतियों को नजदीक से समझा।
“निवीकैप सिर्फ एक प्लेटफ़ॉर्म नहीं, बल्कि सपनों और उपलब्धि के बीच एक पुल है। ‘फास्ट. फेयर. फैमिली अप्रूव्ड.’ मेरे लिए केवल वादा नहीं, एक व्यक्तिगत भावना है।”
ब्रांड एंबेसडर जस्टिन लैंगर ने कहा—
“छात्र जब घर से दूर बड़े सपनों की ओर बढ़ते हैं, तो परिवार की चिंता स्वाभाविक है। निवीकैप एक भरोसेमंद कोच की तरह है—दबाव के समय साथ, स्थिर और मार्गदर्शक। ऐसे ब्रांड से जुड़कर मुझे गर्व है।”
दक्षिण एशिया प्रमुख मुकुंद नारायणमूर्ति ने कहा—
“भारतीय छात्र हमारे कैंपस और समुदायों को समृद्ध बनाते हैं। ज़िकसु द्वारा प्रस्तुत निवीकैप भारतीय छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा।”
पहले चरण में एजुकेशन लोन सुविधा शुरू की गई है। आने वाले महीनों में—
- फ़ॉरेक्स सेवाएँ
- पोस्ट-अराइवल सपोर्ट
- पूरी तरह एकीकृत शिक्षा–सहायता इकोसिस्टम
शुरू किया जाएगा।
निवीकैप अपने आप को सिर्फ एक डिजिटल सुविधा नहीं, बल्कि परिवार का विस्तार बताता है—जहाँ तकनीक के साथ मानवीय संवेदना भी शामिल है। लक्ष्य एक ही है—
“ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई: कोई बाधा नहीं, सिर्फ आपका सपना।”



