10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ रजत जयंती: राज्य स्तरीय आवास मेला आज से, 2000 करोड़ की नई योजनाओं और नवीन आबंटी पोर्टल का होगा शुभारंभ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल 23 से 25 नवंबर 2025 तक राजधानी रायपुर के बी.टी.आई. ग्राउंड, शंकर नगर में राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में यह मेला प्रदेशवासियों को सुलभ और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मेले में प्रदेशभर की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की जानकारी, स्पॉट बुकिंग, बैंक ऋण सहायता और पंजीकरणकर्ताओं के लिए विशेष उपहार जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगभग 2,000 करोड़ रुपए की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा, जिनमें 70 प्रतिशत आवास कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए आरक्षित रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह मेला “सबके लिए आवास” के संकल्प को साकार करने में ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। उन्होंने नवीन आबंटी पोर्टल और नई योजनाओं की शुरुआत को प्रदेशवासियों के लिए बड़ा बदलाव करार दिया।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक प्रत्येक परिवार के पास अपना पक्का घर हो। गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि राज्योत्सव-2025 में जनता का उत्साहजनक प्रतिसाद हाउसिंग बोर्ड की योजनाओं में बढ़ती विश्वास की पुष्टि करता है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेश की आवासीय विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा और “सबके लिए आवास” के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share
पढ़ें   ग्राम सागजोर में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर : बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत, ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed