10 Mar 2026, Tue
Breaking


2060 करोड़ का मेगा हाउसिंग लॉन्च: CM विष्णुदेव साय ने 26 जिलों में 12 हजार सस्ते मकानों की दी सौगात, BTI ग्राउंड में आवास मेले में उमड़ी भारी भीड़”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 नवम्बर 2025


राज्य सरकार ने आज आवास सेक्टर में बड़ा कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ रुपए की विशाल आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पहल राज्य में किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगी।

26 जिलों में 55 परियोजनाएँ – 12,000+ किफायती मकान

हाउसिंग बोर्ड की ये 55 परियोजनाएँ प्रदेश के 26 जिलों में विकसित की जाएंगी, जिनसे 12 हजार से अधिक आवास तैयार होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाउसिंग बोर्ड के एआई चैटबॉट और नए पोर्टल का भी शुभारंभ किया, जो उपभोक्ताओं को प्रोजेक्ट्स की अपडेट और जानकारी तत्परता से उपलब्ध कराएगा।

सरकार ने चुकाया हाउसिंग बोर्ड का 790 करोड़ का कर्ज

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने हाउसिंग बोर्ड का 790 करोड़ रुपए का कर्ज चुका कर उसे कर्जमुक्त कर दिया है, ताकि बोर्ड नवाचार के साथ तेजी से काम कर सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 26 लाख आवास मंजूर होने का उल्लेख करते हुए बताया कि सबके लिए पक्का मकान सरकार की प्राथमिकता है।
पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 32,000 तथा बस्तर क्षेत्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए 15,000 आवासों की मंजूरी भी दी गई है।

पहले ही दिन उमड़ा भारी जनसमूह, सड़कों पर लगा जाम

मेला शुरू होते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट से खम्हारडीह मार्ग तक लंबा जाम लग गया।
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इस भीड़ को मेले की सफलता बताते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने आवास क्षेत्र के लिए 14 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

पढ़ें   राजधानी में गैस गोदाम के पास घर में भीषण आग : बड़ा हादसा टला – समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हाउसिंग बोर्ड ने एक साल में किया 672 करोड़ का बिजनेस

आवास मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बोर्ड ने एक वर्ष में 672 करोड़ का व्यवसाय किया है और फ्री होल्ड रियायतों तथा लैंड डायवर्सन की राहत से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिला है।
हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि आने वाले चरणों में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी नई परियोजनाएँ शुरू की जाएँगी।

3 दिवसीय आवास मेला 25 नवंबर तक बीटीआई ग्राउंड में चलेगा, जहां लोग परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर तत्काल बुकिंग करा सकेंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed