प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 24 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट में रायपुर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे । नई दिल्ली में भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होंगे । आज रात्रि नई दिल्ली में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर प्रवास पर
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे । आज बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे ।
प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 24 एवं 25 नवम्बर को नई दिल्ली प्रवास पर
प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन सोमवार 24 नवम्बर को शाम 5.30 बजे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला भारत मंडपम नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ दिवस के मौके पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मंत्री लखनलाल देवांगन मंगलवार 25 नवम्बर को सवेरे 11 बजे नई दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने इंवेस्टर कनेक्ट स्पेशलिटी स्टील मीट में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे 2.15 बजे टूरिज्म वेलनेस मीट में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात लखनलाल देवांगन शाम 7.30 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली से रवाना होकर रात्रि 9.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।
ई-संवर्ग के व्याख्याताओं व प्रधानपाठकों की ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग जारी
स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) ई-संवर्ग के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग 21 से 24 नवम्बर 2025 तक शासकीय शिक्षा शिक्षक महाविद्यालय, शंकर नगर रायपुर में आयोजित की जा रही है। काउंसिलिंग प्रक्रिया वरिष्ठता सूची के आधार पर नियमानुसार संचालित हो रही है।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय ने बताया कि आज काउंसिलिंग के तीसरे दिन प्रथम पाली में 150 में से 144 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 6 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 155 में से 148 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 7 अनुपस्थित रहे। इसी तरह तीसरे दिन तक कुल 904 अभ्यर्थियों में से 860 ने काउंसिलिंग में भाग लिया, जबकि 44 अनुपस्थित रहे। आज काउंसिलिंग में कुल 49 अभ्यर्थियों ने स्थान चयन से इंकार किया तथा 811 अभ्यर्थियों ने स्वेच्छा से स्थान चयन किया। काउंसिलिंग में कुल 95.13 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
काउंसिलिंग में सम्मिलित सभी व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) ई-संवर्ग को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से मनचाही शालाओं में पदस्थापना हेतु सहमति पत्र प्रदान किए गए।





