मुंबई, 25 नवंबर 2025 — लंबे समय से प्रतीक्षित युवा सम्राट नागा चैतन्य की फिल्म एनसी24 को आज अपना आधिकारिक टाइटल “वृ्षकर्मा” मिल गया है। लॉन्च किया है कोई और नहीं, बल्कि सुपरस्टार महेश बाबू ने, जिन्होंने पोस्टर शेयर कर टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

कार्तिक डांडू के निर्देशन में बनी इस माइथिकल थ्रिलर को श्री वेंकटेश्वर सिनि चित्रा (SVCC) और सुकुमार राइटिंग्स ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म को बापिनीडू ने प्रस्तुत किया है।
दो बिहाइंड-द-सीन्स वीडियोज़ से बढ़ी उत्सुकता के बाद आया फर्स्ट लुक पोस्टर पूरी तरह रॉ, इंटेंस और पावर-पैक्ड है।
पोस्टर में नागा चैतन्य का बेहद मस्कुलर, मिट्टी और धूल से सना लुक दर्शकों को एक प्राचीन, कठोर और रहस्यमयी दुनिया में खींच ले जाता है।
उनका फोकस्ड एक्सप्रेशन और फटा-पुराना लुक सर्वाइवल और संघर्ष की कहानी की ओर इशारा करता है।
पोस्टर में दिख रहा सेलिस्टियल इक्लिप्स और युद्धग्रस्त पृष्ठभूमि फिल्म में मौजूद प्राचीन रहस्यों और बड़े पैमाने पर होने वाली लड़ाइयों की झलक देते हैं।
टाइटल “वृ्षकर्मा” नाम के साथ यह फर्स्ट लुक एक भव्य सिनेमाई अनुभव का वादा करता है और नागा चैतन्य को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश करता है।
फिल्म में नागा चैतन्य के साथ मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।
वहीं, ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव इस फिल्म में एक अहम निगेटिव किरदार निभा रहे हैं, जो कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ने वाला है।
- कलाकार: नागा चैतन्य, मीनाक्षी चौधरी, स्पर्श श्रीवास्तव
- निर्देशक: कार्तिक डांडू
- निर्माता: बीवीएसएन प्रसाद, सुकुमार बी
- बैनर: श्री वेंकटेश्वर सिनि चित्रा एवं सुकुमार राइटिंग्स
- प्रस्तुतकर्ता: बापिनीडू
- संगीत: अजनिश बी. लोकनाथ
- कैमरामैन: रागुल डी. हेरियन
- प्रोडक्शन डिज़ाइन: नागेंद्र तांगाला
- एडिटर: नवीन नूली
- एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर: नरसिम्हा चारी चेन्नोजू
- मार्केटिंग: हॉशटैग मीडिया
फैंस अब फिल्म के टीज़र और ट्रेलर के इंतजार में हैं, क्योंकि “वृ्षकर्मा” अपने भव्य स्केल, माइथिकल टच और दमदार परफॉर्मेंस से साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने जा रही है।





