8 Mar 2026, Sun

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर, उड़ीसा और महासमुंद के प्रवास पर…संविधान के 75 वर्ष पर रायपुर में प्रदर्शनी की शुरुआत…मंत्री खुशवंत साहेब का सक्ती जिला प्रवास…मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहेंगी GPM जिले के दौरे पर…CONGRESS प्रदेश प्रभारी दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, उड़ीसा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे अंबेडकर चौक में भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे । उसके बाद टाउन हाल जाकर संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे । रायपुर से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर उड़ीसा के बरगढ़ जिले के बेगीबेरा पहुंचकर मां वैष्णोदेवी का दर्शन लाभ लेंगे । वहां से महासमुंद जिले के बड़े साजापल्ली पहुंचकर मां महालक्ष्मी का दर्शन लाभ लेंगे । वहां से रायपुर पहुंचकर अपने शासकीय निवास जाएंगे ।

संविधान दिवस पर कार्यक्रम

भारतीय संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा भारतीय संविधान पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। संस्कृति विभाग, जिल्क़ प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रातः 11 बजे टाउन हॉल में आयोजित इस छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री रायपुर के अम्बेडकर चौक में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सक्ती जिला प्रवास

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज अपने प्रभार जिले सक्ति के प्रवास पर रहेंगे । सक्ती जिले के हसौद में 251 कुंडिय गायत्री महायज्ञ के ज्वारा कार्यक्रम में शामिल होंगे । वहां से डभरा पहुंचकर संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक डभरा से रायपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

पढ़ें   नगरीय निकाय चुनाव : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर किया जवाबी प्रहार, कहा : 'निकाय चुनाव में इस क्षेत्र में शराब का पता बताने वालों को दिया जाएगा इनाम'

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का GPM जिला प्रवास

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का दौरा करेंगी । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2 बजे गौरेला के विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों और आमजन से मुलाकात करेंगी । उसके बाद स्थानीय विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण करेंगी । गौरेला में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगी ।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचेंगे रायपुर

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर रायपुर पहुंचेंगे । नई दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद धमतरी जाएंगे और संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद धमतरी लोकसभा में SIR को लेकर पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगी । धमतरी से कांकेर पहुंचकर सचिन पायलट कांकेर लोकसभा में SIR को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे । सचिन पायलट आज रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed