23 Jul 2026, Thu
Breaking

CG में 41 नक्सलियों का सरेंडर : बंदूक छोड़ मुख्यधारा में लौटे नक्सली, 1 करोड़ 19 लाख रुपए का था इन नक्सलियों पर ईनाम

बीजापुर, 26 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली संगठन को एक के बाद एक बड़ा झटका लगा है। लाल आतंक से नक्सलियों का मोह धीरे-धीरे भंग हो रहा है और अब जिले में 41 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दक्षिण बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी उपलब्धि मिली है। कुल 41 माओवादी कैडरों ने आज आत्मसमर्पण किया, जिन पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। समर्पित कैडरों में 12 महिला और 29 पुरुष शामिल हैं, जिनमें पीएलजीए बटालियन-01 व अन्य कंपनियों के सदस्य, एसीएम, प्लाटून व मिलिशिया कमांडर, आरपीसी जनताना सरकार के पदाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण रैंक शामिल हैं।

DRG, STF, कोबरा, केरिपु व बस्तर फाइटर की संयुक्त रणनीति और विश्वास निर्माण की पहल निर्णायक साबित हुई।

 

 

राज्य सरकार की “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” नीति ने कैडरों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुनर्वास तहत प्रत्येक को 50,000 रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता और सुरक्षित जीवन की गारंटी दी जाएगी। बीजापुर पुलिस ने अन्य माओवादियों से भी निर्भय होकर हिंसा छोड़ने और समाज से जुड़ने की अपील की है।दक्षिण बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में यह कदम मील का पत्थर माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी पहाड़ी से खिसकी विशाल चट्टान : टूटी 500 सीढ़ियां, बाल-बाल बचे श्रद्धालु – बारूदी ब्लास्टिंग और पेड़ों की कटाई पर उठा सवाल

 

 

 

 

 

You Missed