7 Mar 2026, Sat

धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता: बरड़िया ज्वैलर्स डकैती मास्टरमाइंड अजय भदौरिया गिरफ्तार, पिस्टल और मोबाइल बरामद

धमतरी, 27 नवंबर 2025

जिले में बरड़िया ज्वैलर्स पर हुए डकैती के प्रयास और गोलीकांड मामले में धमतरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना का मुख्य फरार आरोपी और मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक पीछा किया। इससे पहले मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

तीन राज्यों में भागता रहा आरोपी, तकनीकी जांच से मिला सुराग

घटना के बाद अजय भदौरिया लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा। आरोपी बार-बार मोबाइल बदलकर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था और मीडिया के जरिए मामले की जानकारी जुटा रहा था।

एसपी धमतरी के निर्देश पर पुलिस की दो विशेष टीमें बनाई गईं—एक टीम मध्यप्रदेश के भिंड और दूसरी टीम हरियाणा में संभावित ठिकानों की तलाश में भेजी गई। तकनीकी इनपुट के आधार पर हरियाणा टीम को उसके वहां छिपे होने की जानकारी मिली, लेकिन पुलिस दबिश से पहले ही आरोपी हरियाणा से दिल्ली, फिर भोपाल और ग्वालियर भाग गया। दोनों टीमों ने लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक की और अंततः ग्वालियर से बस बदलकर बालाघाट की ओर जाते समय घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने वह पिस्टल भी जब्त की, जिसका उपयोग बरड़िया ज्वैलर्स गोलीकांड में किया गया था। इसके साथ ही आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ है। आरोपी को सिटी कोतवाली धमतरी ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : नक्सल विचारधारा से तंग आकर पुलिस कमांडो बनी राजकुमारी, सीएम साय बोले - नक्सल संगठन में रहते हुए भी आपने 15 वर्षों तक ऊर्जा बचाए रखी आपको प्रणाम

आरोपी का आपराधिक इतिहास

26 वर्षीय अजय उर्फ गोलू भदौरिया, ग्राम देहरा (भिंड, मध्यप्रदेश) का निवासी, 2015 से 2024 के बीच 14 संगीन अपराधों में शामिल रहा है। इनमें चोरी, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार रखने, आबकारी एक्ट उल्लंघन, रात्रि चोरी, घर में घुसकर चोरी और डकैती की तैयारी जैसे मामले शामिल हैं। भिंड पुलिस अधीक्षक ने उस पर 3,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

इस मामले में पहले ही दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं—

  • कुंवर सिंह भदौरिया, इंगुरी, भिंड (म.प्र.)
  • अमरपाल सिंह, मसूरी लहर, भिंड (म.प्र.)

एसपी धमतरी का बयान

एसपी परिहार ने कहा कि यह सफलता टीम वर्क का परिणाम है। सर्राफा संघ और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस मामले को लेकर चिंता व्यक्त की थी, जिसे पुलिस ने दूर किया।

एसपी ने सख्त चेतावनी दी—
“दुर्दांत अपराधी कहीं भी हों, धमतरी पुलिस से बच नहीं सकते।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed