12 Mar 2026, Thu
Breaking

कबड्डी विश्व कप की ‘सुपर संजू’ : छत्तीसगढ़ की बेटी ने दिलाए 16 प्वाइंट, बनी भारत की MVP — डिप्टी CM अरुण साव ने कहा- ‘ये है राज्य का असली गौरव’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छोटे से गांव केराकछार की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने बांग्लादेश में आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। भारत की जीत के इस सुनहरे सफर को आज नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास में उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव और संजू देवी ने संयुक्त प्रेस-कॉन्फ्रेंस में साझा किया।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 23 वर्षीय संजू देवी रावत को ‘मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया। फाइनल में भारत द्वारा बनाए गए कुल 35 प्वाइंट्स में से 16 अंक अकेले संजू ने अर्जित किए। सेमीफाइनल और अन्य मैचों में भी उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया। संजू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी खिलाड़ी बन गई हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि संजू ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वे बहतराई आवासीय बालिका कबड्डी अकादमी में जुलाई 2023 से प्रशिक्षण ले रही हैं और अपनी मेहनत, मनोबल और जुनून के दम पर दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु मजबूत अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

संजू देवी ने अपने सफर को साझा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफल होने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय स्तर के कई टूर्नामेंटों में बिलासपुर विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन इंडिया कैंप में हुआ और बाद में एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप तथा वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में जगह मिली।

पढ़ें   CG में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, बलरामपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश तो राजनांदगांव-सुकमा में पड़ी बारिश की भारी मार, अगले 5 दिन यलो अलर्ट जारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, खेल विभाग की संचालक तनूजा सलाम, उप संचालक रश्मि ठाकुर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल और संजू के कोच दिल कुमार राठौर भी उपस्थित रहे।

संजू देवी का यह प्रदर्शन न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed