12 Mar 2026, Thu
Breaking

धान बेचकर किसान प्रदीप की बड़ी जीत : अब खरीदेंगे अपना ट्रैक्टर — टोकन सिस्टम और 3100 समर्थन मूल्य से किसानों में खुशी की लहर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 नवंबर 2025

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गंधराचुवा के युवा किसान प्रदीप पटेल ने इस खरीफ सीजन में अपनी मेहनत, स्मार्ट खेती और राज्य की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था के सहारे अपने बड़े सपने की ओर कदम बढ़ा दिया है। प्रदीप ने धान खरीदी केंद्र कनकबीरा में अपनी 2 एकड़ जमीन से निकले 51.60 क्विंटल धान बेचकर अच्छी आमदनी हासिल की है। उन्हें प्रति क्विंटल 3100 रुपये का समर्थन मूल्य मिलने से वे बेहद खुश हैं।

प्रदीप ने बताया कि धान बिक्री से प्राप्त राशि में अपनी बचत जोड़कर अब वे अपना ट्रैक्टर खरीदने जा रहे हैं, जिससे उनके कृषि कार्य और ज्यादा तेज़, आधुनिक और सुविधाजनक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का फैसला किसानों के लिए बहुत राहतभरा है।

प्रदीप ने खरीदी व्यवस्था की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले टोकन लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े रहना पड़ता था, जबकि अब ऑनलाइन ‘तुंहर टोकन’ सुविधा ने पूरी प्रक्रिया आसान बना दी है। धान खरीदी केंद्र में पेयजल, पर्याप्त बारदाना, और समय पर तुलाई जैसी सुविधाएँ मिलने से किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आ रही।

युवा किसान प्रदीप पटेल की यह सफलता कहानी बताती है कि जब किसान की मेहनत, सरकारी योजनाएँ और आधुनिक तकनीक एक साथ आती हैं, तो खेती न सिर्फ लाभकारी बनती है, बल्कि किसानों के सपनों को भी पंख देती है।

Share
पढ़ें   एफएसटी की टीम ने व्यापारी के कार से जब्त किए दो लाख

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed