8 Mar 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : PM मोदी पहुंचेंगे रायपुर…DG – IG कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करेंगे गृहमंत्री अमित शाह…CM विष्णुदेव साय मंत्रालय में लेंगे अहम बैठकें…भारत और साउथ अफ्रीका के मैच के टिकट बिकेंगे…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज पीएम नरेंद्र मोदी अपने तीन दिन के प्रवास पर पहुंचेंगे । आज शाम 7:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक एयरपोर्ट से सीधा नया रायपुर M-01 बंगला जाएंगे PM मोदी । नवा रायपुर के M-01 बंगला में रात्रि विश्राम करेंगे । कल यानि 29 नवंबर को सुबह 8:30 बजे से लगातार डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे । 30 नवंबर को फिर से सुबह 8:45 बजे डीजी आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल रहेंगे । 30 नवंबर को शाम दिल्ली के लिए PM मोदी रवाना हो जाएंगे ।

DG – IG कॉन्फ्रेंस की होगी शुरुआत

राजधानी रायपुर में आज 60वीं DGP – IG सम्मेलन की शुरुआत होगी । सम्मेलन में सुरक्षित भारत निर्माण का रोडमैप तैयार होगा ।विकसित भारत: सुरक्षा आयाम थीम पर सम्मेलन आयोजित होगा ।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे । आंतरिक सुरक्षा, LWE, महिला सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था के विषयों पर गहन मंथन होगा । बैठकों में NSA हेड अजित डोभाल भी शामिल होंगे ।देशभर के डीजी, IG, अन्य अधिकारी से करेंगे विचार विमर्श ।

केंद्रीय HM शाह के सामने अधिकारी प्रेजेंटेशन देते नजर आयेंगे ।पिछली बार DGP – IG सम्मेलन ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था ।

सीएम लेंगे लगातार बैठकें 

CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे । दोपहर 12.30 बजे से मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य करेंगे, उसके बाद दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 का प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे । मंत्रालय में ही कार्यक्रम का आयोजन होगा । सीएम शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे और रायपुर एयरपोर्ट में PM मोदी का स्वागत करेंगे ।

पढ़ें   UPSC में 45 वां स्थान अर्जित करने वालीं श्रद्धा शुक्ला पहुंचीं अपनी स्कूल...स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मान... श्रद्धा ने विद्यार्थियों को दिये टिप्स...

भारत और साउथ अफ्रीका मैच के टिकटों की बिक्री का दूसरा चरण

रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर आज से दूसरे चरण की टिकटों की बिक्री प्रारंभ होगी । रायपुर ODI के ऑनलाइन टिकट की बिक्री आज शाम से फिर से शुरू होगी । पहला चरण 22 नवंबर को हुआ था जारी । ऑनलाइन बुकिंग के बाद बुढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम से टिकट प्राप्त कर पाएंगे ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed