प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 28 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ BJP के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
नितिन नबीन ने कहा—“बिहार चुनाव में जीत के बाद मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आया हूं। इस जीत में छत्तीसगढ़ के लोगों की संवेदना भी शामिल है। जीत का श्रेय हमारे समर्पित BJP कार्यकर्ताओं को जाता है।”
जिलाध्यक्षों की घोषणा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी आगे की रणनीति पर काम कर रही है और जल्द निर्णय सामने आएंगे।
नितिन नबीन ने कहा—“आज छत्तीसगढ़ भाषा दिवस है, इसके लिए मैं यहां की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। राज्य के विकास और प्रगति के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है।”
कांग्रेस में आंतरिक विवाद को लेकर नितिन नबीन ने कहा—
“जिस पार्टी का नेतृत्व मजबूत न हो, वहां सिर फुटव्वल की स्थिति बनना तय है। कर्नाटक में राहुल गांधी की वजह से मुख्यमंत्री को बौना दिखाने की कोशिश हुई। यही खेल छत्तीसगढ़ में भी चलता है—यहां भी एक-दो लोग ऐसे हैं।”
उन्होंने कहा कि BJP संगठन मजबूत है और जनता के मुद्दों पर निरंतर काम कर रहा है।





