22 Jul 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : DG – IG कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे PM मोदी…CM विष्णुदेव साय कोरबा और बिलासपुर जिले के प्रवास पर…जमीन गाइडलाइन की बढ़ी हुई दरों को लेकर CONGRESS का प्रदर्शन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने वाले DG – IG कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है । आज कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी भी शामिल होंगे । कांफ्रेंस के दूसरे दिन पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अधिकारियों से चर्चा करते नजर आएंगे । कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए कल ही पीएम मोदी देर शाम रायपुर पहुंचे हैं । आपको बताते चलें कि देशभर के हरेक राज्य के DGP और IG स्तर के बड़े अधिकारी इस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं । कांफ्रेंस में NSA अजीत डोभाल की भी उपस्थिति है ।

 

 

CM विष्णुदेव साय कोरबा और बिलासपुर जिले के प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम सुबह 11:50 बजे रायपुर से उड़ान भरकर कोरबा जिले के कोहड़िया पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद कोर्ट बाय मेरियट, बिलासपुर पहुंचेंगे और एक कार्यक्रम में शामिल होंगे । सीएम इसके बाद बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा के पास नारायणी फॉर्म एंड रिसॉर्ट, चंदेरी पहुंचकर शिवरतन शर्मा के बेटे के विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे । सीएम शाम को हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचेंगे ।

कांग्रेस का आज प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में जमीन की बढ़ी हुई गाइडलाइन के दरों में वृद्धि को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन करने वाली है । कांग्रेस प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में सीएम का पुतला दहन करेगी और  जिलों में प्रेसवार्ता का आयोजन करेगी ।

मंत्री टंकराम वर्मा रहेंगे बलौदाबाजार और बिलासपुर जिले के दौरे पर

पढ़ें   बस्तर में बारिश का कहर: अरकु के पास पहाड़ से मलबा गिरा, केके रेललाइन बाधित, कई ट्रेनें रद्द

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा आज बलौदाबाजार जिले ने कसडोल और टुंडा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे । टंकराम वर्मा बिलासपुर और दामाखेड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed