प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 1 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। आधिकारिक कार्यक्रमों के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर रायपुर और नवा रायपुर में महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद शाम को वे ओडिशा के झारसुगुड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए निकलेंगे। 12:55 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे और आवश्यक निर्णय लेंगे।
इसके बाद 5 बजे वे मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 5:25 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां वे निर्धारित समय तक आरक्षित रहेंगे।
शाम को मुख्यमंत्री का ओडिशा दौरा प्रस्तावित है। वे 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से राज्य विमान द्वारा झारसुगुड़ा के लिए उड़ान भरेंगे। 8:05 बजे वीर सुरेंद्र साई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने की संभावना है।
इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से 8:45 बजे शकुंतलम रॉयल पैलेस, साहापाड़ा बदमाल में पहुंचेंगे, जहां 9:15 बजे तक आरक्षित समय रहेगा।
रात 9:15 बजे वे वहां से प्रस्थान कर 9:45 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 9:55 बजे झारसुगुड़ा से रायपुर के लिए उड़ान भरने के बाद मुख्यमंत्री के 10:40 बजे रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम तय है।
अंत में, 10:50 बजे वे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह प्रस्तावित कार्यक्रम आगामी दिन को बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण बनाता है।





