प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 1 दिसंबर 2025

विश्व एड्स दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक रेणुका सिंह ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने HIV/AIDS की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की चल रही गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि HIV संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
मंत्री ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि गाँव-गाँव जाकर लोगों को शिक्षित करना बेहद जरूरी है, ताकि संक्रमित व्यक्तियों को संपूर्ण अधिकार मिलें और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में आयुक्त सह परियोजना संचालक ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और राज्य मुख्यालय के समस्त कर्मचारियों को HIV/AIDS की रोकथाम और भेदभाव खत्म करने की शपथ दिलाई।
इस मौके पर HIV/AIDS के प्रति जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम के उपायों को मजबूत करने और समावेशी समाज के निर्माण पर विशेष चर्चा हुई। ISBM University, Agrawal Hospital, ITSA Hospitals और Samriddhi Jewellers सहित विभिन्न संस्थान और विभाग भी कार्यक्रम में शामिल रहे।





