प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 दिसंबर 2025
3 दिसंबर 2025 को नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले रोमांचक वनडे मुकाबले के लिए पुलिस ने खास ट्रैफिक प्लान जारी किया है। राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने मार्ग और पार्किंग की विस्तृत व्यवस्था निर्धारित की है।
रायपुर शहर के दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा से होते हुए NH-53, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, नया रायपुर मार्ग, चीचा स्टेडियम तिराहा से सांई अस्पताल रोड होकर
➡️ सांई अस्पताल पार्किंग
➡️ सेंध तालाब पार्किंग
में वाहन पार्क करेंगे और पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।
बिलासपुर–रायपुर मार्ग → धनेली नाला → रिंग रोड-3 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव से स्टेडियम टर्निंग
➡️ परसदा पार्किंग (ईस्ट)
➡️ कोसा पार्किंग
में वाहन पार्क करेंगे।
खरोरा–बलौदाबाजार मार्ग → विधानसभा ओवरब्रिज चौक → रिंग रोड-3 → विधानसभा चौक → राजू ढाबा जंक्शन → NH-53 → मंदिर हसौद → नवागांव → स्टेडियम टर्निंग
➡️ परसदा एवं कोसा पार्किंग में वाहन पार्किंग।
अभनपुर → केन्द्री → उपरवारा → मंत्रालय (डीडीयू) चौक → कोटराभांठा चौक → सेंध तालाब
➡️ सांई अस्पताल पार्किंग / सेंध तालाब पार्किंग
में वाहन पार्क करेंगे।
टाटीबंध → रिंग रोड-1 → पचपेड़ी नाका → तेलीबांधा तिराहा → NH-53 → सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर मार्ग → स्टेडियम तिराहा → सांई अस्पताल रोड
➡️ सांई अस्पताल / सेंध तालाब पार्किंग।
आरंग → सीधे स्टेडियम टर्निंग →
➡️ परसदा एवं कोसा पार्किंग (पूर्व दिशा)
जिनके पास A, B, C, D, E, F, G पार्किंग पास हैं, वे सेरीखेड़ी ओवरब्रिज → नया रायपुर प्रवेश → स्टेडियम टर्निंग → डॉ खूबचंद बघेल चौक → कयाबांधा → कोटराभांठा → सेक्टर 04/10 से होकर
➡️ स्टेडियम पार्किंग A–G
में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर
➡️ मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
क्रिकेट प्रेमियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई वस्तुओं को स्टेडियम में ले जाना प्रतिबंधित किया गया है—
- शराब, गुटखा, तंबाकू, माचिस-लाइटर
- बोतल, डिब्बे, टिफिन, वाद्य यंत्र
- कुर्सी, स्टूल, छाता, स्टिक, हॉकी, झंडे
- चाकू, फटाका, ब्लेड, तेज हथियार
- खाद्य पदार्थ (बच्चों का भोजन छोड़कर)
- हैंडबैग, लेडीज बैग, सूटकेस
- लैपटॉप, हैण्डीकेम, लेजर लाइट
- परफ्यूम, स्प्रे (मेडिकल स्प्रे को छोड़कर)
- पेन, पेंसिल, गुब्बारे, खिलौना गेंद
- सिटी, हॉर्न, रेडियो, जानवर
- प्रचार सामग्री, कोई भी सिक्का
दर्शक निर्धारित मार्ग का ही पालन करें और पार्किंग स्थल में वाहन व्यवस्थित रूप से लगाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।





