नई दिल्ली, 04 दिसंबर 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC – ग्रेजुएट / CEN 06/2025) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 4 दिसंबर को समाप्त हो रही है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी।
- कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी और टाइपिंग का ज्ञान अनिवार्य।
- उम्र सीमा: 18 से 33 वर्ष। आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘RRB NTPC CEN 06/2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी सही-सही भरें और ऑनलाइन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट अवश्य लें।
- अनरिजर्व, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी, एसटी, पीएच एवं सभी महिला उम्मीदवार: ₹250
सीबीटी 1 परीक्षा के बाद शुल्क का रिफंड किया जाएगा: अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को ₹400, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को पूरा शुल्क।
जो भी अभ्यर्थी योग्य हैं, वे अंतिम समय की भीड़ से बचते हुए तुरंत आवेदन कर लें।





