नई दिल्ली, 04 दिसंबर 2025

इस साल म्यूचुअल फंड्स में जबरदस्त उछाल देखा गया है। शेयर बाजार में तेजी और ग्लोबल कमोडिटी बूम के बीच निवेशकों को शानदार रिटर्न मिल रहे हैं। सही फंड चुनने वाले निवेशकों के पोर्टफोलियो में कई गुना बढ़त देखने को मिली है।
टॉप परफॉर्मर: इस साल DSP वर्ल्ड गोल्ड माइनिंग ओवरसिज इक्विटी ओमनी FoF ने धमाकेदार 134% रिटर्न दिया और सभी फंड्स को पीछे छोड़ दिया।
फंड की प्रमुख होल्डिंग्स:
- 75% – ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स–वर्ल्ड गोल्ड फंड
- 24.49% – वैनेक गोल्ड माइनर्स ETF
- 1.54% – REPS/रिवर्स रेपो निवेश
बेसिक डिटेल्स:
- एक्सपेंस रेश्यो: 1.64%
- स्टैंडर्ड डेविएशन: 33.42%
- शार्प रेश्यो: 2.92
एक साल में टॉप 5 रिटर्न देने वाले फंड्स:
- DSP वर्ल्ड गोल्ड माइनिंग ओवरसिज इक्विटी ओमनी FoF – 134.55%
- SBI सिल्वर ETF FoF – 93.89%
- HDFC सिल्वर ETF FoF – 92.90%
- निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF FoF – 92.67%
- कोटक सिल्वर ETF FoF – 92.54%
विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड और सिल्वर आधारित फंड्स निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन निवेश हमेशा जोखिम समझकर और अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार करना चाहिए।





