इंदौर, 04 दिसंबर 2025

एनीमेशन, वीएफएक्स और गेमिंग ट्रेनिंग के क्षेत्र में अग्रणी एरीना एनीमेशन ने इंदौर के विजय नगर में देश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया है। इस नए सेंटर का उद्घाटन ज़ेबूएफएक्स के को-फाउंडर और वीएफएक्स सुपरवाइज़र जतीन ठक्कर ने किया। कार्यक्रम में एरीना एनीमेशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं नेशनल सेल्स हेड शाजन सैमुअल, भाजपा के राज्य महासचिव गौरव रणदिवे, सेंटर डायरेक्टर निखार अगरवाल और सूर्यकांत कौशल मौजूद रहे।
विजय नगर स्थित यह नया सेंटर इंडस्ट्री-ग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है।
मुख्य फीचर्स:
- करीब 7000 वर्ग फीट में फैला कैंपस
- 400 Sq Ft. क्रोमा सेटअप
- 2000 से अधिक छात्रों की क्षमता
- नवीनतम सॉफ्टवेयर, हाई-एंड मशीनें और प्रोडक्शन-ग्रेड टूल्स
यह व्यवस्था छात्रों को एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, ग्राफिक डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में ग्लोबल लेवल का प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
शाजन सैमुअल ने कहा कि नया सेंटर केवल विस्तार नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में प्रवेश करने वाले युवाओं के लिए एक नया मार्ग है।
उन्होंने कहा—
“इंदौर की युवा पीढ़ी को अब विश्वस्तरीय शिक्षा मिलेगी, जो उन्हें ग्लोबल इंडस्ट्री के लिए तैयार करेगी।”
जतीन ठक्कर ने कहा—
“भारतीय वीएफएक्स अब सपोर्ट फंक्शन नहीं, बल्कि ग्लोबल क्रिएटिव फोर्स बन चुका है। कई भारतीय कलाकार दुनिया की बड़ी फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स को अपनी कला से नई पहचान दे रहे हैं। एरीना जैसे संस्थान इन क्रिएटर्स की नींव को मजबूत बनाते हैं।”
सूर्यकांत कौशल ने कहा—
“इंदौर की प्रतिभा को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के अवसर मिलेंगे। यह सेंटर युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमता तक पहुंचने में मदद करेगा।”
यह नया सेंटर एरीना एनीमेशन की राष्ट्रीय रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत संस्था देशभर में अपने ट्रेनिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है ताकि हर राज्य के रचनात्मक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग उपलब्ध हो सके।
एरीना एनीमेशन, विजय नगर, इंदौर
3rd Floor, Plot No. 359,
Best Western Plus Hotel के पीछे,
Scheme 54 PU4, Vijay Nagar, Indore
संपर्क: 9039300064
1996 से अब तक एरीना एनीमेशन ने दुनिया भर में 4.5 लाख से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया है।
यहाँ उपलब्ध प्रमुख पाठ्यक्रम:
- एनीमेशन (2D/3D)
- वीएफएक्स
- गेमिंग
- डिजिटल मीडिया
- AR/VR
- मल्टीमीडिया
इस संस्था के छात्र देश-विदेश की नामी कंपनियों—टेक्नीकलर, डीएनईजी, MPC, UTV Toons, Sony TV, Google India, NDTV, Zee TV—में कार्यरत हैं।





