11 Mar 2026, Wed

सुकमा में दुर्गा ज्वेलर्स में बड़ा डकैती कांड, पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाया — मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सुकमा, 05 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार रात दुर्गा ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद लूट की वारदात को पुलिस ने मात्र तीन घंटे में ही सुलझा लिया। पुलिस ने लूट में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण, पिस्टल, चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि वारदात का मास्टरमाइंड अंकित राय था, जिसने मध्यप्रदेश से अपने साथियों को बुलाकर पूरी साजिश रची थी।


ऐसे दिया आरोपियों ने वारदात को अंजाम

सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि 4 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे दो नकाबपोश आरोपी पिस्टल और चाकू लेकर सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में घुसे।
दुकानदार को हथियार दिखाकर आभूषण लूटे और भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और तुरंत विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। जिले के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नाकेबंदी की गई और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग होती रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते तीन घंटे के भीतर ही तीनों आरोपी पकड़ लिए गए


ऐसे रची गई लूट की साजिश

पूछताछ में खुलासा हुआ कि—

  • मास्टरमाइंड अंकित सरकार (18) — सुकमा निवासी, गांजा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल
  • उसने MP से अपने साथी कोमल सिंह और आर्यन रैपुरिया को बुलाया
  • तीनों ने दुकान की रेकी की और अंकित के कमरे में बैठकर पूरी योजना बनाई
  • वारदात के दिन अंकित बाहर खड़ा होकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता रहा
  • अंदर दोनों साथी नकाब पहनकर हथियारों के साथ दुकान में घुसे और लूट की घटना को अंजाम दिया
पढ़ें   सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट द्वारा ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में रायपुर को मिला आठवां स्थान, संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने कहा :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढ़ाया है छत्तीसगढ़ का मान

लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई के कारण फरार होने से पहले ही तीनों दबोच लिए गए।


किसके खिलाफ कौन-सी धाराएं लगीं?

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है:

  • धारा 309(6), 311, 332(बी), 3(5) BNS
  • 25, 27 आर्म्स एक्ट

सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।


गिरफ्तार आरोपी

  • कोमल सिंह (22 वर्ष) – जिला भिंड, मध्यप्रदेश
  • आर्यन रैपुरिया (24 वर्ष) – जिला भिंड, मध्यप्रदेश
  • अंकित राय (18 वर्ष) – सुकमा, छत्तीसगढ़

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस पूरी सफलता में इन अधिकारियों और टीमों की अहम भूमिका रही:

  • एएसपी रोहित शाह
  • एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार
  • डीएसपी रविकांत सहारे, के.के. बाजपेई, मोनिका श्याम
  • निरीक्षक शिवानंद तिवारी (थाना प्रभारी सुकमा)
  • निरीक्षक रंजीत सिंह (थाना प्रभारी छिंदगढ़)
  • नक्सल सैल व साइबर सैल की टीम

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed