7 Mar 2026, Sat

धान खरीदी महाअभियान में जोरदार रफ्तार : अब तक 22.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी – किसानों को 5277 करोड़ का भुगतान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 दिसंबर 2025
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान तेज रफ्तार से जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई खरीदी में 5 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक 22.25 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। 4.39 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेच दिया है। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान हेतु मार्कफेड द्वारा अब तक 5277 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए 27.30 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 31.51 लाख हेक्टेयर रकबा सम्मिलित है।


कौन-सा जिला किस स्थान पर?

प्रदेश के सभी जिलों में खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक:

  • महासमुंद जिला15,19,650 क्विंटल (पहला स्थान)
  • गरियाबंद जिला6,73,495 क्विंटल (दूसरा स्थान)
  • बिलासपुर जिला6,73,065 क्विंटल (तीसरा स्थान)
  • कांकेर जिला6,15,431 क्विंटल (चौथा स्थान)

5 लाख क्विंटल से ऊपर खरीदी वाले जिले:
धमतरी, मुंगेली

4 लाख क्विंटल से ऊपर खरीदी वाले जिले:
सूरजपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, बालोद, कोण्डागांव


टोकन तुंहर एप से मिल रही बड़ी राहत

सरकार द्वारा शुरू किए गए टोकन तुंहर एप से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। अब तक:

  • 8,97,779 टोकन जारी
  • 8 दिसंबर के लिए 50,234 टोकन जारी

किसान इसे आसान, सुगम और पारदर्शी व्यवस्था बता रहे हैं।


गड़बड़ियां रोकने कड़ी निगरानी

राज्य और जिला स्तरीय टीमों द्वारा:

  • सीमावर्ती इलाकों में अवैध धान परिवहन पर पैनी नजर
  • चेकपोस्ट पर अधिकारी तैनात
  • वाहनों की औचक जांच
  • खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था और अधिकारी तैनात

राज्य स्तर और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी लगातार दौरे कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

पढ़ें   गिरौदपुरी धाम में 4 से 6 मार्च तक लगेगा भव्य गुरूदर्शन मेला: श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, सुरक्षा में तैनात रहेंगे पुलिस और प्रशासनिक अफसर

किसानों को मिल रहा मेहनत का उचित मूल्य

सरकार द्वारा मार्कफेड को पहले से ही 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि किसानों को भुगतान में देरी न हो।

सरकार अपनी घोषणा के अनुरूप:

  • प्रति एकड़ 21 क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीद
  • कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी कर रही है।

किसानों के अनुसार, सरकार की किसान हितैषी नीतियों से उनके सम्मान और मेहनत का दाम दोनों में वृद्धि हुई है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.