8 Mar 2026, Sun
Breaking

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने मारी बाजी, तान्या मित्तल का करारा तंज— बोलीं “जीके ने अभी किया ही क्या?”

एंटरटेनमेंट डेस्क

नई दिल्ली, 08 दिसंबर 2025


विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ, जहां गौरव खन्ना ने ट्रॉफी जीतकर सीजन के विनर बनने का खिताब अपने नाम किया। शुरुआत से ही उनके गेम पर सवाल उठते रहे, और अब उनकी जीत पर टॉप 5 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने तंज कसते हुए रिएक्शन दिया है।

🔻 “जीके ने अभी कुछ किया क्या?”— तान्या मित्तल का तंज

शो खत्म होने के बाद मीडिया इंटरैक्शन में तान्या मित्तल से पूछा गया कि वह हमेशा कहती थीं— “जीके क्या करेगा?”— लेकिन अब वही जीके (गौरव खन्ना) विजेता बन गए हैं।
इस पर तान्या ने तीखा जवाब देते हुए कहा:

“जीके ने अभी कुछ किया क्या?
जीके कुछ करे, नहीं करे… मुझे क्या फर्क पड़ता है।
मेरी दुनिया तो मेरे इर्द-गिर्द घूम रही है ना।”

शो के दौरान भी तान्या और अन्य घरवालों ने गौरव के कंट्रीब्यूशन पर सवाल उठाए थे। लेकिन अंत में जनता के वोटों ने गौरव को विजयी बनाया।


🔻 फिनाले में ये रहे टॉप 5 कंटेस्टेंट

  • विनर – गौरव खन्ना
  • 1st रनर-अप – फरहाना भट्ट
  • 2nd रनर-अप – प्रणित मोरे
  • टॉप 4 – तान्या मित्तल
  • टॉप 5 – अमाल मलिक

उम्मीद की जा रही थी कि फरहाना भट्ट ट्रॉफी जीत सकती हैं, क्योंकि वह मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं। लेकिन आख़िरी पल में बाज़ी गौरव के हाथ लग गई। फरहाना भी पूरे सीजन गौरव के गेम पर सवाल उठाती रही थीं।


Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक और उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed