10 Mar 2026, Tue
Breaking

पीएम जनमन योजना ने बदली जिंदगी की तस्वीर
सुदूर ग्राम कुर्रा के रतिराम को मिला सपनों का पक्का आशियाना, सम्मान और सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ते कदम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 8 दिसंबर 2025
सरकारी योजनाएं तभी सार्थक साबित होती हैं, जब उनका लाभ सीधे आम लोगों के जीवन में स्थायी परिवर्तन लाए। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) ऐसी ही एक योजना है, जिसका वास्तविक असर रायगढ़ जिले में दिख रहा है। लैलूंगा विकासखंड के सुदूर ग्राम कुर्रा के निवासी रतिराम बिरहोर को इस योजना के तहत पक्का और सुरक्षित घर मिला है, जो वर्षों से उनका सबसे बड़ा सपना था।

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक रतिराम की यात्रा
रतिराम और उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रहकर बरसात, ठंड और जंगली जीव-जंतुओं के खतरे का सामना करता था। पीएम-जनमन योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य समय पर पूरा हुआ और अब उनका परिवार सुरक्षित, मजबूत और सम्मानजनक आवास में रह रहा है। रतिराम ने बताया कि अब उन्हें अपने घर पर गर्व महसूस होता है और जीवन में नया आत्मविश्वास आया है।

कमजोर जनजातीय समूहों के सर्वांगीण विकास का मिशन
भारत सरकार ने वर्ष 2023 में पीएम-जनमन योजना की शुरुआत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के समग्र विकास के लिए की थी। इस अभियान के अंतर्गत आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, बिजली, आजीविका और सड़क संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाएँ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का लक्ष्य है।

ग्राम कुर्रा के रतिराम की सफलता यह बताती है कि जब योजनाएं जमीनी स्तर पर ईमानदारी से लागू होती हैं, तो वे न केवल लोगों की जीवनशैली बदलती हैं, बल्कि उनकी तकदीर भी संवार देती हैं। पीएम-जनमन योजना आज आदिवासी समुदायों के लिए न्याय, समानता और आत्मसम्मान का मजबूत आधार बनकर उभरी है।

Share
पढ़ें   “कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखेगा सुशासन” — CM विष्णु देव साय ने लॉन्च किया ई-प्रगति पोर्टल, 25 करोड़ से ऊपर की हर परियोजना पर होगी सीधी निगरानी, 5 जिले और 5 विभाग बने गुड गवर्नेंस के मॉडल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed