प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन श्रद्धांजलि कार्यक्रमों, बैठकों और जिला भ्रमणों से भरा हुआ है। दिन की शुरुआत राजधानी रायपुर से होगी, जहां वे शहीद वीर नारायण सिंह को नमन करेंगे और फिर बलौदाबाजार व बालोद जिले में आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 10:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से मुख्यमंत्री का काफ़िला जयस्तंभ चौक के लिए रवाना होगा। 10:15 से 10:20 बजे तक वे शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे निवास लौटेंगे और 10:30 से 12 बजे तक मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इसके पश्चात 12:05 से 12:20 बजे तक मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
12:25 बजे वे हेलीकॉप्टर से रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से 1 बजे ग्राम सोनाखान (बलौदाबाजार-भाटापारा) पहुंचेंगे।
1:05 से 2:05 बजे तक मुख्यमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कुछ समय आरक्षित रहेगा।
फिर 2:35 बजे मुख्यमंत्री सोनाखान से हेलीकॉप्टर द्वारा राजाराव पठार (बालोद) के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे 3:25 से 4:25 बजे तक वीर नारायण सिंह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
4:30 बजे वे वापस रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 5 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे।
5:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दिन का शेष समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री का यह पूरा दौरा शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति को समर्पित रहेगा, साथ ही शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों से भरपूर रहेगा।





