11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG कैबिनेट बैठक आज: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में धर्मांतरण संशोधन कानून, शीतकालीन सत्र के विधेयक, धान खरीदी और किसानों की समस्याओं पर लग सकती है बड़ी मुहर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें कई बड़े निर्णय लिए जाने की संभावना है।

शीतकालीन सत्र से पहले महत्वपूर्ण एजेंडा

सूत्रों के मुताबिक, आज की कैबिनेट बैठक में शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को सत्र में प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है।

धर्मांतरण संशोधन कानून पर लग सकती है मुहर

कैबिनेट की बैठक में धर्मांतरण संशोधन कानून पर भी मुहर लगने की प्रबल संभावना है। इस संशोधन को लेकर लंबे समय से तैयारी की जा रही थी और सरकार इसे सत्र में लाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है।

धान खरीदी और किसानों की समस्याएँ भी एजेंडे में

बैठक में धान खरीदी व्यवस्था, समर्थन मूल्य से संबंधित मामलों और किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी।
राज्य में धान खरीदी सीजन शुरू होने के साथ ही कई जिलों से मिलने वाली फीडबैक को कैबिनेट समक्ष रखा जाएगा।

महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद

आज की साय कैबिनेट बैठक से आम जनता, किसानों और प्रशासनिक तंत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों के निकलने की उम्मीद है। बैठक के बाद सरकार आधिकारिक रूप से निर्णयों की जानकारी दे सकती है।


Share
पढ़ें   आरंग में संस्कृति का महाकुंभ : राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का भव्य आगाज़, मंत्री टंकराम वर्मा बोले– दान और सत्यनिष्ठा से ही बनता है सशक्त समाज

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed