7 Mar 2026, Sat

बिलासपुर में पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई: रात की पेट्रोलिंग में भागते चोर को दौड़ाकर पकड़ा, जैकेट फाड़कर मिले सोने-चांदी के गहने और कैश

बिलासपुर, 10 दिसंबर 2025

  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 9 दिसंबर की रात पुलिस जवानों की सतर्कता ने बड़ी चोरी का राज़ खोल दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रात के गश्त पर निकले जवानों ने संदिग्ध हालत में भाग रहे एक युवक को पीछा कर धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके जैकेट से सोने-चांदी के गहने और कैश बरामद हुए। आरोपी ने एक टीचर के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने की बात कबूल की है।

जवानों को देखकर भागा युवक, CCTV में कैद हुई दौड़

रात करीब 1 बजे मंगला चौक के पास आरक्षक सोनू पाल और आशीष राठौर पैदल गश्त कर शांति नगर की ओर बढ़ रहे थे। तभी सामने जैकेट पहने एक युवक उन्हें देखकर अचानक भागने लगा। जवानों ने तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोपी को दौड़ाकर पकड़ने का पूरा घटनाक्रम आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हुआ है।

जैकेट फाड़ने पर मिला चोरी का माल

युवक को धुरीपारा क्षेत्र में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय ध्रुव, निवासी सकरी बताया। तलाशी के दौरान उसके जैकेट का वजन ज्यादा लगा, लेकिन जेबें खाली थीं। संदेह होने पर जब जैकेट फाड़कर देखा गया तो उसके अंदर सोने-चांदी के गहने, नकदी और सिक्के छिपे हुए मिले।

टीचर के खाली घर को बनाया था निशाना

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इलाके में एक टीचर के सूने मकान में घुसकर चोरी की थी और भागते समय सामान जैकेट के अंदर छिपा लिया था।

SSP ने जवानों की सराहना की

कड़ाके की ठंड में भी मुस्तैदी दिखाने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने दोनों जवानों को शाबाशी दी है। उनके सतर्क गश्त से चोरी का मामला तुरंत सुलझ गया और पूरा चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।

पढ़ें   हिंदी साहित्य का सूरज ढला: ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता वरिष्ठ लेखक विनोद कुमार शुक्ल का 88 साल की उम्र में निधन, साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed