6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय करेंगे बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ…CM जगदलपुर और सक्ती जिले के प्रवास पर…’दीदी के गोठ’ की दूसरी कड़ी का होगा प्रकाशन…उद्योग मंत्री देंगे ऑक्जीजोन की सौगात…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 दिसम्बर 2025

बस्तर के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने बस्तर ओलम्पिक-2025 के संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 11 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक जगदलपुर में किया जा रहा है। संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का उदघाटन समारोह 11 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे प्रियदर्शिनी स्टेडियम में होगा। इसमें विशिष्ट अतिथियों के साथ ही स्थानीय सांसद, विधायक तथा आमंत्रित विशिष्ट खिलाड़ी शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

 

 

संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के आयोजन के लिए जगदलपुर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रियदर्शिनी स्टेडियम, सिटी ग्राउंड, क्रीड़ा परिसर धरमपुरा एवं खेलो इंडिया परिसर पंडरीपानी में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई है।

CM विष्णुदेव साय आज जगदलपुर और सक्ती जिले के प्रवास पर

CM विष्णुदेव साय आज जगदलपुर और सक्ती जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक जगदलपुर पहुंचकर 11 बजकर 10 मिनट में बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे । उसके बाद दोपहर 3 बजकर 5 मिनट में सक्ती पहुंचकर ‘251 कुंडिय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे ।

उद्योग मंत्री आज ऑक्सी जोन का करेंगे लोकार्पण

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, ,श्रम ,आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज ऑक्सी जोन का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन हेतु 80 नग ई रिक्शा का वितरण भी उनके करकमलों से किया जायेगा। गुरुवार को नगर पालिक निगम कोरबा के भंडार गृह में अपरान्ह 3:00 बजे ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम रखा गया है वही पौड़ीबहार उद्यान में शाम 4:00 बजे लोकार्पण , भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में CBI का छापा : रिश्वत लेकर मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में हेराफेरी की कोशिश, नवा रायपुर के श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ा मामला, मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी, कल अदालत में पेश किए जाएंगे सभी

नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा ड़ोर टू डोर अपशिष्ट संग्रहण कार्य हेतु 80 नग ई रिक्शा निगम के सफाई बेड़े में शामिल किए गए हैं। गुरुवार 11 दिसंबर को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन इन सभी ई रिक्शा को स्वच्छता दीदियों को सफाई व्यवस्था कार्य हेतु वितरण करेंगे।

‘दीदी के गोठ’ के पंचम एपिसोड का 11 दिसम्बर को होगा प्रसारण

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ का लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के पंचम एपिसोड का प्रसारण होने जा रहा है। यह विशेष एपिसोड 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में प्रसारित होगा। वहीं दोपहर 2:30 बजे से जगदलपुर आकाशवाणी केंद्र से बस्तरिया में तथा अंबिकापुर आकाशवाणी केंद्र से सरगुजिया भाषा में इसका प्रसारण किया जाएगा।

इस बार का अंक भारत सरकार के विशेष जेंडर अभियान ‘नई चेतना 4.0’ पर आधारित है, जो 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025 तक महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए देशभर में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कांकेर और रायगढ़ की बिहान दीदियां अपने वास्तविक अनुभव साझा करेंगी। वे बताएंगी कि किस तरह यह अभियान महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और बदलाव लेकर आया है। समूह कार्य, परिवार और समुदाय में उनकी बढ़ती भागीदारी भी इस एपिसोड का प्रमुख आकर्षण रहेगी। नई चेतना 4.0 अभियान की जानकारी और प्रेरक कहानियों को घर-घर पहुंचाने में यह एपिसोड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share

 

 

 

 

 

You Missed