10 Mar 2026, Tue
Breaking

अंधे कत्ल का पर्दाफाश: शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या की वजह, अधजली लाश मिलने के एक महीने बाद दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 11 दिसंबर 2025

सिरगिटटी थाना क्षेत्र में एक माह पहले मिली अधजली लाश के अंधे कत्ल का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। तकनीकी जांच, मोबाइल टावर डंप, CCTV फुटेज और स्थानीय सुरागों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान की और हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

7 नवंबर को तिफरा स्थित होटल ग्रैण्ड लोटस के पीछे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने पूरे राज्य में इश्तहार जारी किए और गुम इंसान रिपोर्टों से मिलान किया। मोबाइल टावर डंप की जांच से मिले नंबरों के आधार पर मृतक के परिजनों से संपर्क हुआ।

मृतक की पहचान

मृतक गोपाल (26 वर्ष) निवासी सेमिया नेवारी, थाना जुगैल, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के रूप में पहचान हुई।

कौन हैं आरोपी?

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनके नाम—

  • अरुण दास मानिकपुरी (30 वर्ष)
  • धनेश लोधी उर्फ राजू (34 वर्ष)

दोनों को पूछताछ में उन्होने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

कैसे हुई हत्या?

  • घटना की रात मृतक गोपाल तिफरा सब्जी मंडी रोड के पास शराब पी रहा था।
  • इसी दौरान दोनों आरोपी पहुंचे और साथ में शराब पीते हुए विवाद हो गया।
  • गुस्से में दोनों ने गोपाल की पिटाई की और पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
  • पहचान छिपाने के लिए शव और कपड़ों को जला दिया।

सिरगिटटी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
पढ़ें   राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का जलवा: रायपुर के भाई-बहन ने AI समिट में जीता पहला स्थान, ‘कर्तव्य’ ऐप से डिजिटल ठगी पर लगेगी लगाम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed