प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 12 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और कवर्धा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में बीजेपी महामंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे । इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री कवर्धा के लिए उड़ान भरेंगे । कवर्धा में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास करेंगे । कवर्धा से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस जायेंगे ।
केंद्रीय गृहमंत्री पहुंचेंगे रायपुर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आज रायपुर पहुंचेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक रात्रि 10 बजे माना एयरपोर्ट पर अमित शाह लैंड करेंगे और वहां से सीधा मेफेयर रिसॉर्ट जाएंगे । आज मेफेयर में रात्रि विश्राम करने के बाद कल दोपहर जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से कल शाम नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे ।
बीजेपी की अहम बैठक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज बीजेपी महामंत्रियों की अहम बैठक है । इस बैठक में सभी महामंत्रियों के साथ केंद्रीय संगठन के कई बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे । बैठक में सीएम विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे ।





