प्रमोद मिश्रा
रायपुर/कोरबा, 12 दिसंबर 2025

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाने वाले दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन अब खुद कानून के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। कोरबा की कटघोरा कोर्ट ने उनपर 2.8 करोड़ रुपए के फ्रॉड मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, जिला कोरबा की कु. रंजू वैष्णव की अदालत ने आज 12 दिसंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
• दीपक टंडन पर 2,800,000 रुपए की ठगी का गंभीर आरोप।
• लल्लूराम डॉट कॉम को उसने 51 चैट, फोटो और वीडियो उपलब्ध कराए थे, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया।
• यही दीपक टंडन वो व्यक्ति है, जिसने DSP कल्पना वर्मा पर करीब 2 करोड़ के गिफ्ट और रिलेशन में झांसा देने जैसे आरोप लगाए थे।
• उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ भी कल्पना वर्मा के पिता ने 40 लाख के लेन-देन फ्रॉड की शिकायत की है, जो अदालत में लंबित है।
• अब कोर्ट के सख्त रुख के बाद दीपक टंडन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
• कोर्ट में समय पर पेश नहीं होना
• वित्तीय धोखाधड़ी (420) से जुड़े गंभीर आरोप
• जांच में सामने आए नए तथ्य





