गुजरात, 12 दिसंबर 2025। मनोरंजन प्रेमियों के लिए दिसंबर का महीना सुपर स्पेशल बन गया है। शेमारूमी लेकर आया है धमाकेदार ‘गुज्जू फिल्म फेस्ट’, जहां 6 से 15 दिसंबर 2025 तक हर दिन एक नई गुजराती ब्लॉकबस्टर बिल्कुल फ्री में स्ट्रीम की जा रही है। 10 दिन… 10 जबरदस्त हिट… और दर्शकों के लिए मनोरंजन का पूरा तड़का।
शेमारूमी का यह खास फेस्ट गुजराती सिनेमा की कला, संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अनोखा मेल दर्शकों तक पहुँचा रहा है। चाहे कॉमेडी हो, थ्रिलर हो, इमोशन हो या फैमिली ड्रामा—हर स्वाद की एक फिल्म यहां मौजूद है।

हर दिन एक नई सुपरहिट फिल्म, जिसने या तो बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है या जिसने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। इनमें शामिल हैं कॉमेडी से लेकर नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्में तक, जो गुजराती समाज, संस्कृति और संवेदनाओं को बड़े पर्दे पर शानदार ढंग से पेश करती हैं।
- ‘फ़क्त महिलाओं माटे’ – महिलाओं की मन की बात सुनने की अनोखी कहानी, भरपूर हंसी के साथ।
- ‘झमकुड़ी’ – डर, रहस्य और रोमांच से भरी एक दिलचस्प कहानी।
- ‘बच्चूभाई’ – उम्र के आखिरी पड़ाव में नई शुरुआत का सुंदर संदेश।
- ‘हेलारो’ – कच्छ की महिलाओं की आज़ादी और साहस की दमदार दास्तां, नेशनल अवॉर्ड विनर।
- ‘नाड़ी दोष’ – प्रेम बनाम ज्योतिष मान्यताओं की भावनात्मक कहानी।
- ‘कच्छ एक्सप्रेस’ – आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती एक महिला की प्रेरक यात्रा।
- ‘ऑल द बेस्ट पंड्या’ – परिवार की मज़ेदार उलझनों से भरी रसभरी फिल्म।
- ‘वश’ – सीक्रेट्स, सस्पेंस और थ्रिल का परफेक्ट कॉम्बो।
- ‘उम्बरो’ – सात महिलाओं की भावनाओं, संघर्ष और खुशी की तलाश की कहानी।
शेमारूमी का मकसद गुजराती कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना और गुजराती फिल्मों की नई लहर का जश्न मनाना है। दर्शकों के लिए यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा—हर दिन, एक नई फिल्म, एक नया मज़ा… वो भी बिना पैसे!
10 दिन • 10 मुफ्त गुजराती हिट तारीख फिल्म 6 दिसंबर झमकुड़ी 7 दिसंबर बच्चूभाई 8 दिसंबर हेलारो 9 दिसंबर मिथाडा मेहमान 10 दिसंबर नाड़ी दोष 11 दिसंबर कच्छ एक्सप्रेस 12 दिसंबर ऑल द बेस्ट पंड्या 13 दिसंबर वश 14 दिसंबर उम्बरो 15 दिसंबर फ़क्त महिलाओं माटे





