प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 12 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुँचती दिख रही है। सुकमा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान के तहत आज दरभा डिवीजन कमेटी सहित विभिन्न नक्सली संगठनों से जुड़े 10 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 6 महिला माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आत्मसमर्पण को “ऐतिहासिक और सकारात्मक परिवर्तन” बताते हुए कहा कि नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व ने इस लड़ाई को नई दिशा दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा—
“बस्तर में हिंसा और भय का प्रभाव तेजी से कमजोर हो रहा है, जबकि विकास, विश्वास और संवाद की राह मजबूत हो रही है।”
सरकार की विशेष पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर करने वाले माओवादियों को सुरक्षा, सम्मान, आजीविका और समाज में पुनर्स्थापना की गारंटी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा में लौट





