12 Mar 2026, Thu
Breaking

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भाठनपाली-बिंजकोट में 6.26 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी मजबूत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 दिसंबर 2025

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम भाठनपाली और बिंजकोट में पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के अंतर्गत 6.26 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों की आवागमन सुविधाओं में सुधार आएगा।

वित्त मंत्री ने भाठनपाली में 10 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण और बिंजकोट में 10 लाख रुपए के अन्य विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही ग्रामीणों द्वारा उठाई गई सीसी रोड की मांग को जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया। उज्ज्वला योजना के तहत बिंजकोट के छह हितग्राहियों को गैस कनेक्शन भी वितरित किए गए।

भाठनपाली में एनएच-49 से मोहंदाभाठा बस्ती तक 2.25 किलोमीटर और धनुहारडेरा से भाठनपाली तक 1.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 3.28 करोड़ रुपए है। वहीं बिंजकोट में एकताल रोड से बिंजकोट बस्ती तक और एकताल से सांपखोड़-सकरबोंगा तक सड़कों के निर्माण पर 2.98 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे। वित्त मंत्री ने सभी निर्माण कार्यों को 12 माह के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए और गुणवत्ता को सर्वोपरि बताते हुए किसी भी लापरवाही या कमीशनखोरी को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी।

ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार जनहित कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने देगी। उन्होंने किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बोनस, धान खरीदी भुगतान, श्री रामलला दर्शन योजना, गरीबों के लिए आवास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना जैसी उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखण्ड ब्राह्मण समाज : प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज धमतरी शहर ईकाई नारी प्रकोष्ठ हुआ गठन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बृजेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान, ग्रामों के सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed