6 Jun 2026, Sat

धान खरीदी को लेकर विपक्ष का सदन में बड़ा हमला : धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का स्थगन, भूपेश बघेल बोले : “सरकार की नियत किसानों की धान खरीदने की नहीं”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विपक्ष ने धान खरीदी के मुद्दे पर स्थगन लाने का निवेदन किया । इसपर स्पीकर ने विपक्ष को अपना पक्ष रखने का अधिकार दिया । विपक्ष से भूपेश बघेल ने सरकार पर आरोप लगाते कहा कि आपकी सरकार की नियत ही किसानों की धान लेने की नहीं है । भूपेश बघेल ने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन लेने में गड़बड़ी है, एग्रोटेक पंजीयन के नाम पर किसानों का रकबा कम किया जा रहा है । भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को धान खरीदी के मकड़जाल में फंसाया जा रह है क्योंकि किसानों की धान लेने की नियत सरकार की है ही नहीं । भूपेश बघेल ने कहा कि 15 नवंबर के बाद FCI चावला लेती नहीं, ऐसे में जो धान राइस मिलों को दिया गया है, उस चावला का क्या होगा?

 

 

भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के मनबोध का जिक्र करते कहा कि किसान मनबोध के पास 1 एकड़ के आसपास जमीन पर खेती करता है, लेकिन उसका टोकन नहीं कटा जिससे उसने अपना गला काट लिया । भूपेश बघेल न कहा कि बोरे का वजन घटा दिया गया, लेकिन किसानों का धान सरकार अतिरिक्त ले रही है । भूपेश बघेल सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है ।

Share
पढ़ें   CG में 8600 साइबर फ्रॉड शिकायतें, सिर्फ 190 FIR : 40 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, लेकिन रिकवरी और गिरफ्तारी बेहद सीमित