7 Jun 2026, Sun
Breaking

राशनकार्ड के विषय पर सुशांत शुक्ला के प्रश्न पर सदन गर्म : मंत्री दयालदास बघेल के जवाबों को MLA ने बताया गलत, बोले : “भ्रष्टाचार को खुलेआम छूट दी जा रही है…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा समझे चौथे दिन आज सत्तापक्ष के विधायकों के प्रश्नों से ही सदन गर्म रहा । सत्तापक्ष के विधायक सुशांत शुक्ला ने बिलासपुर जिले में 2023 से नवम्बर, 2025 तक APL से BPL कितने कार्डधारियों का कार्ड ट्रांसफर होने का सवाल उठाया, इसपर मंत्री ने जवाब दिया कि किसी भी का कार्ड APL से BPL में ट्रांसफर नहीं हुआ है । विधायक सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जो उन्होंने प्रश्न किया है और उसका जवाब जो आया है, वह पूरी तरह से गलत है ।

 

 

 

सुशांत शुक्ला ने कहा कि 2024 में FIR हुआ है, जिसमें 4 राशन कार्डो को APL से BPL में बिना अनुमति के परिवर्तित किया गया है । ऐसे में विभाग कैसे जवाब दे रहा है कि कोई भी कार्ड APL से BPL में परिवर्तित नहीं हुआ है । सुशांत शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार को खुलेआम सरंक्षण दिया जा जा रहा है । सुशांत शुक्ला ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है । सुशांत शुक्ला ने जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है ।

मंत्री ने जवाब देते कहा कि जोन कमिश्नर के द्वारा FIR दर्ज कराया गया है, इसपर सुशांत शुक्ला ने कहा कि विभाग के द्वारा FIR दर्ज कराया गया है, सुशांत शुक्ला ने कहा कि खाद्य नियंत्रक द्वारा FIR दर्ज कराया गया है । इस प्रश्न पर मंत्री द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं देने पर विधायक धर्मजीत सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस विषय पर हाई पावर कमेटी से जांच कराना चाहिए या विधायकों की समिति बनाकर या फिर आधे घंटे की चर्चा करानी चाहिए । सुशांत शुक्ला ने मंत्री के जवाब को गलत बताते कहा कि FIR दर्ज APL से BPL में ट्रांसफर पर हुआ है न कि ज्यादा राशन देने में ।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण, जानें पूरा शेड्यूल...

विधायक धरम लाल कौशिक ने मंत्री के जवाबों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आपके अधिकारी गलत जवाब दे रहे हैं, तो आपको ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाह करनी चाहिए, जिन्होंने ये उत्तर तैयार किया है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed