7 Sep 2026, Mon
Breaking

गर्भगृह में प्रवेश के चलते CONGRESS विधायक निलंबित : रायगढ़ जिले के तमनार में अवैध पेड़ कटाई और आदिवासियों को शोषित करने का आरोप लगाकर विपक्ष ने स्थगन लाकर प्रस्ताव की मांग की, कांग्रेस का आरोप – ‘सरकार आदिवासियों का शोषण कर रही, फर्जी जनवुनवाई हो रही’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार में अवैध पेड़ कटाई और आदिवासियों को शोषण करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने इसपर स्थगन लाकर सदन में चर्चा करने की मांग की है । कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि रायगढ़ जिले के तमनार में ग्रामीणों की सहमति के बिना पेड़ काटे जा रहे हैं, पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दिया गया, जनसुनवाई भी पूरी तरह से फर्जी तरीके से हुई है, सिर्फ 15मिनट में दूसरे जगह जाकर फर्जी तरीके से जनसुनवाई की गई है । विपक्ष की मांग थी कि इस विषय पर चर्चा हो, लेकिन मंत्री के जवाब सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष की मांग को अस्वीकार कर दिया ।

 

 

इसमें बाद विपक्ष के विधायकों ने गर्भगृह में प्रवेश कर लगाए ‘एक पेड़ मां के नाम, बाकी पेड़ अडानी के नाम’ के नारे और ‘आदिवासियों को परेशान करना बंद करो’ के नारे । गर्भगृह में प्रवेश करने के कारण विपक्ष के विधायकों को निलंबित कर दिया गया ।

Share
पढ़ें   माओवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा में 205 करोड़ के 137 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, कहा- माओवाद कैंसर की तरह, जड़ों पर प्रहार से ही खत्म होगा

 

 

 

 

 

You Missed