10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG IAS TRANSFER: 11 IAS अफसरों का तबादला, 6 जिलों के कलेक्टर बदले, सरगुजा-कोरबा-दंतेवाड़ा-सुकमा में नई तैनाती, NHM से लेकर नगर निगम तक बदली कमान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश में 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर शामिल हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला पंचायत स्तर पर भी अहम बदलाव किए गए हैं।

कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अब तक कोरबा के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को अस्थायी रूप से सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है।

जिलों में कलेक्टरों की नई पदस्थापना
दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को हटाकर कोरबा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव का तबादला कर उन्हें दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इसी तरह नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त अमित कुमार को सुकमा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

बेमेतरा और नारायणपुर में भी बदलाव
सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर से स्थानांतरित कर बेमेतरा का कलेक्टर बनाया है। वहीं रायपुर में पदस्थ नम्रता जैन को नारायणपुर जिले की नई कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

नगर निगम बिलासपुर में नया आयुक्त
अमित कुमार के स्थान पर प्रकाश कुमार सर्वे को नगर निगम बिलासपुर का नया आयुक्त बनाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग में अहम जिम्मेदारी
बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद संजीव कुमार झा को एनएचएम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

पढ़ें   बेमौसम आफत की बारिश : बेमौसम बारिश से कई हिस्से में बाढ़ के हालात..बाढ़ और भूस्खलन से गयी 41 लोगों की जान

जिला पंचायत और मंत्रालय में तबादले
गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। वहीं रोमा श्रीवास्तव को धमतरी जिला पंचायत से हटाकर मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

इस व्यापक फेरबदल को शासन की प्रशासनिक कसावट और आगामी जिम्मेदारियों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed