21 Jul 2026, Tue

CG में शिक्षक के 39 हजार से अधिक पद रिक्त : मंत्री गजेंद्र यादव ने जिलेवार दी रिक्त पदों की जानकारी, बोले : “भर्ती कब तक होगी, समय सीमा बताना…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज विधायक लालजीत सिंह राठिया ने प्रदेश में रिक्त शिक्षकों की जिलेवार और विषयवार जानकारी मंत्री गजेंद्र यादव से मांगी । इस विषय के जवाब पर मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश में 23188 पद सहायक शिक्षक के रिक्त हैं, तो वहीं 9524 पद शिक्षको के रिक्त हैं साथ ही व्याख्याता के 6889 पद रिक्त हैं, इस प्रकार 39 हजार से अधिक पद शिक्षकों के प्रदेश में रिक्त हैं ।

 

 

विधायक लालजीत सिंह राठिया का सवाल था कि रिक्त पदों पर भर्ती कब तक होगी? इस प्रश्न के जवाब में मंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब दिया कि समय सीमा बता पाना संभव नहीं है ।

विश्ववार आंकड़ा (व्याख्याता)

हिंदी : 1519

अंग्रेजी : 681

संस्कृत : 911

गणित : 715

जीवविज्ञान : 601

भौतिकी : 761

रसायन शास्त्र : 541

इतिहास : 1105

अर्थशास्त्र : 1064

वाणिज्य : 765

कृषि : 226 पद रिक्त हैं ।

 

Share
पढ़ें   धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर सिंह जी ने दिया सर्वोच्च बलिदान, रायपुर में नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय