प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 18 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ में आज गुरु घासीदास जयंती मनाया जा रहा है । सतनाम धर्म के प्रवर्तक गुरु घासीदास का जन्म बलौदाबाजार जिले के गिरौदपुरी में हुआ था । इस दिन को गिरौदपुरी में भव्य मेला भी लगता है । आज प्रदेशभर के इस जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ।
सीएम का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, मुंगेली और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे आयुर्वैदिक कॉलेज रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ करेंगे। 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का भव्य आयोजन प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री इसके बाद मुंगेली जिले के सेतगंगा में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद मुंगेली जिले के हो लालपुर में ही जयंती कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे । सीएम इसके बाद दुर्ग जिले के भिलाई नगर पहुंचेंगे और सेक्टर 06 में गुरुवर्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद रायपुर पहुंचकर ‘गुरु घासीदास जयंती’ कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
उपमुख्यमंत्री का दौरा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर में डंप साइट का निरीक्षण करेंगे । इसके बाद मुंगेली जिल के सेतगंगा पहुंचकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुंगेली जिले के ही लालपुर में जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद बिलासपुर जिले के तखतपुर में जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । रात्रि में अरुण साव नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास लौट आएंगे ।
रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप की शुरुआत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा में आज मेगा हेल्थ कैंप की शुरुआत होगी । विधायक राजेश मूणत द्वारा कराए जा रहे इस मेगा हेल्थ कैंप की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे । मेगा हेल्थ कैंप 18 से लेकर 22 दिसंबर तक चलेगा । इस मेगा हेल्थ कैंप में लोग अपने हेल्थ संबंधी चेकअप करा सकते हैं ।





