भोपाल, 19 दिसंबर 2025

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने समृद्ध (अफ्लुएंट) ग्राहकों के लिए नया प्रीमियम बैंकिंग प्रोग्राम ‘आइवरी’ लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम विशेष रूप से उन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो बैंकिंग सेवाओं के साथ जीवनशैली से जुड़ी सुविधाओं की भी अपेक्षा रखते हैं।
आइवरी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को बेहतर ट्रांजैक्शन लिमिट, वैश्विक स्वीकार्यता, शुल्क रहित मुख्य बैंकिंग सेवाएं और प्रीमियम डिजिटल बैंकिंग अनुभव मिलेगा। यह पेशकश व्यापक उपभोक्ता शोध के आधार पर विकसित की गई है, जिसमें वित्तीय समाधान को लाइफस्टाइल लाभों के साथ जोड़ा गया है।
इस प्रोग्राम की खास बात क्लब मैरियट मेंबरशिप है, जिसके जरिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 350 से अधिक मैरियट होटलों में ठहरने और डाइनिंग के विशेष लाभ मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, प्रीमियम मेटल डेबिट कार्ड, सालाना ओटीटी सब्सक्रिप्शन, तिमाही बुकमायशो वाउचर और योग्य लेन-देन पर अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट्स की सुविधा भी दी जाएगी।
ग्राहकों को व्यक्तिगत वित्तीय योजना और बेहतर सेवा के लिए डेडिकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे बैंकिंग अनुभव और अधिक सहज हो सके।
बैंक के रिटेल लायबिलिटीज – टीएएससी और टीपीपी प्रमुख हितेंद्र झा ने कहा कि आज के समृद्ध वर्ग को बेहतर बैंकिंग सेवाओं के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आइवरी प्रोग्राम इन चुनौतियों का समाधान व्यक्तिगत सुविधाओं, शुल्क रहित सेवाओं और बेहतर ग्राहक अनुभव के जरिए करता है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का यह कदम रिटेल बैंकिंग को नई ऊंचाई देने और ग्राहकों के साथ लंबे समय तक मजबूत संबंध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





