मीडिया24 न्यूज़ डेस्क, रायपुर

मीडिया में अक्सर अनेक हस्तियों की शादियाँ सुर्खियां बटोरती हैं, बहुत कम ही ऐसा होता है कि मीडियाकर्मी का वैवाहिक कार्यक्रम मीडिया में हेडलाइन बने, फ़िलहाल ऐसा हुआ है रायपुर में आयोजित सुदर्शन न्यूज़ के राज्य ब्यूरो प्रमुख योगेश मिश्रा और विधि क्षेत्र में छ: स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालीं, पत्रकार रहीं लता सिंह के विवाह आयोजन में।
सुदर्शन न्यूज़ के छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो प्रमुख योगेश मिश्रा का विवाह आयोजन इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। रायपुर के शहनाई गार्डन में हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों, भव्य सजावट और सुव्यवस्थित आयोजन के चलते यह विवाह समारोह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
गत छ: दिसंबर को रायपुर में हुए योगेश और लता के विवाह कार्यक्रम में मीडिया, सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। पारंपरिक भारतीय संस्कृति और छत्तीसगढ़ की झलक दिखाता यह आयोजन सादगी और भव्यता का अनूठा संगम रहा, जिसकी तस्वीरें और वीडियो विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा किए जा रहे हैं।
समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए वैवाहिक संस्कारों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन की व्यवस्थाओं और अतिथियों के सम्मान की सराहना हर ओर की जा रही है।
योगेश मिश्रा के विवाह को लेकर शुभकामनाओं का तांता अब भी लगा हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से पत्रकारों, शुभचिंतकों और दर्शकों द्वारा उन्हें वैवाहिक जीवन के लिए बधाइयाँ दी जा रही हैं। यह विवाह आयोजन न केवल एक पारिवारिक उत्सव रहा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और भारतीय परंपराओं का सुंदर उदाहरण भी बना।
क्यों इतनी चर्चा?
दरअसल योगेश मिश्रा को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन के आख़िरी सत्र में उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार के रूप में चयनित करके राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्यमंत्री समेत पूरी विधानसभा ने सम्मानित किया। इसके साथ ही योगेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। उनके इस विवाह आयोजन में जहाँ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करीब डेढ़ घंटे उपस्थित रहे, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अनेक विधायक, न्यायाधीश, आईएसएस व आईपीएस, राज्य के सुप्रसिद्ध राष्ट्रवादी युवा नज़र आए। इसके साथ ही राज्य के सुप्रसिद्ध संतों की भीड़ भी उनके वैवाहिक आयोजन में आशीर्वाद देते नज़र आई। सूत्र बताते हैं कि इस आयोजन में उनके गृहग्राम कटगी से भी बड़ी संख्या में पहुंचे। शहर के नामी दिग्गजों के अलावा, शहर की महापौर, जगदलपुर के महापौर, समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनके इस आयोजन में शोभा बढ़ाई।
https://x.com/vishnudsai/status/1997525206123094207?s=46
अफ़्रीकन हिंदुस्तानी समेत अनेक चर्चित चेहरे नज़र आए
देश दुनिया के समसामयिक विषयों पर बेबाकी से सोशल मीडिया में लिखने व मीडिया डिबेट का हिस्सा बनकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश की राष्ट्रीयता का परिचय कराने वाले अफ्रीकन हिंदुस्तानी नाम से मशहूर संतोष तिवारी, बाजीराव बल्लाल ने भी शिरकत की। इसके साथ ही राष्ट्रबोध नामक सुप्रसिद्ध यूट्यूब चैनल के प्रमुख पवन केसवानी, हिंदू संगठन के विशाल ताम्रकार, रामसिंह ठाकुर, करण गोयल, धनंजय गोस्वामी समेत अनेक हिंदूवादियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में रही। अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भड़ास में ख़बर, इंस्टाग्राम में लाखों व्यूज़
अमूमन भड़ास4मीडिया नामक मीडिया की वेबसाइट में मीडिया घरानों की खबरें प्रकाशित होती हैं, पर रायपुर में हुए इस विवाह समारोह की ख़बर भड़ास टीम ने प्राथमिकता से प्रकाशित की।
https://www.bhadas4media.com/patrakar-yogesh-mishra-shyam-meera-marriage/
वहीं सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम में इस सुंदर जोड़े के विवाह को खबर लिखे जाने तक 4 लाख 64 हज़ार लोगों ने देखा और लगभग बारह हज़ार लोगों ने पसंद किया था। साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, विधायक अनुज शर्मा, दीपेश साहू समेत अनेकों हैंडल्स से इस विवाह के फ़ोटो वीडियो साझा किए गए हैं।





