12 Mar 2026, Thu
Breaking

केंद्र ने छत्तीसगढ़ के AMRUT 2.0 कामकाज पर लगाई मुहर: बेहतर प्रदर्शन से खुश मंत्रालय, अगली किस्त की राशि जल्द होगी जारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 दिसंबर 2025


केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में मिशन अमृत 2.0 समेत शहरी विकास की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की सराहना की है। मंत्रालय ने राज्य के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए मिशन अमृत 2.0 की अगली किस्त की राशि शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया है।

उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित उत्तर–मध्य राज्यों के शहरी विकास मंत्रियों की तीसरी क्षेत्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ का पक्ष रखा। बैठक में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल सहित उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के शहरी विकास मंत्री मौजूद रहे।

अरुण साव ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मिशन अमृत, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अंगीकार अभियान और अर्बन मोबिलिटी परियोजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मिशन अमृत 2.0 में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है और शेष कार्यों को मार्च 2026 तक शुरू करने की दिशा में ठोस रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत आकांक्षी शौचालय, मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF), कम्पोस्ट प्लांट, कंप्रेस्ड बायो-गैस प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 में स्वीकृत आवासों और PMAY (U) 2.0 के अंतर्गत नए प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद अरुण साव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत SNA पद्धति से हितग्राहियों को राशि जारी करने में छत्तीसगढ़ को देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सराहा गया है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास की दिशा में बड़ा कदम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी 129.8 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात, भैना समाज के नवाखाई महोत्सव में की 1.61 करोड़ की घोषणा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने राज्य को सभी केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा, ईशा कालिया, कुलदीप नारायण और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जयदीप भी उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed