प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 21 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय दौरे प्रवास पर आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले जाएंगे। वे दोपहर 1:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 1:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 1:45 बजे राज्य विमान से प्रस्थान कर 3:00 बजे राजमहेंद्रवरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से कार द्वारा मुख्यमंत्री 3:30 बजे लालाचेरुवु सेंटर पहुंचेंगे। यहां से वे 3:30 बजे से 4:15 बजे तक स्थानीय प्रबुद्धजनों के साथ अटल–मोदी सुशासन यात्रा बस में सवार होकर लालाचेरुवु सेंटर से जागृति सेंटर, गोरक्षनपेटा तक यात्रा करेंगे।
इसके पश्चात 4:35 बजे से 6:35 बजे तक आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे, जहां वे सुशासन, विकास और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 6:35 बजे जागृति सेंटर से रवाना होकर 6:55 बजे राजमहेंद्रवरम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 7:10 बजे राज्य विमान द्वारा प्रस्थान कर 8:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 8:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 9 बजे रायपुर से रवाना होंगे और 11:30 बजे लोरमी पहुंचेंगे । इसके बाद लोरमी में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे । लोरमी में आयोजित MLA कप के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद मुंगेली जिले के अखरार में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । अरुण साव मुंगेली से बिलासपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम बिलासपुर में ही करेंगे ।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल MCB जिले के प्रवास पर
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मनेंद्रगढ़ – भरतपुर – सोनहत जिले को बड़ी सौगात देंगे। MCB जिले के चिरमिरी में कोरिया कॉलरी भवन का भूमिपूजन करेंगे । इसके साथ ही चिरमिरी के लाहिड़ी कॉलेज ग्राउंड छोटा बाजार में नालंदा परिसर निर्माण का भूमिपूजन करेंगे । चिरमिरी को एक और सौगात देते हुए नवीन पॉलिटेक्निक भवन का भूमिपूजन करेंगे ।
मंत्री गुरु खुशवंत जांजगीर जिले के दौरे पर रहेंगे
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज रायपुर, जांजगीर और सक्ती जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजकर 20 मिनट में पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद सक्ती के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे । सक्ती से रवाना होकर पामगढ़ तहसील के बोरसी पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक इसके बाद कोटमीसोनार पहुंचेंगे और जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । आज रात्रि विश्राम जांजगीर सर्किट हाउस में ही करेंगे ।
छत्तीसगढ़ फिल्मों के सफर को लेकर कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के मौके पर आज छत्तीसगढ़ फिल्म के इतिहास को लेकर पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह करेंगे । कार्यक्रम में कई मंत्री और विधायक शामिल होंगे । यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित किया गया है ।





