6 Jun 2026, Sat
Breaking

DURG में फर्जी BSF जवान गिरफ्तार : कार पर ‘Police’ लिखकर करता था रौबदारी, पंजाब का रहने वाला आरोपी निकला ठग

दुर्ग, 21 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को BSF का जवान बताकर घूम रहा था। आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह (31) के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है। वह दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था और फर्जी पहचान के सहारे लोगों पर रौब जमाता था।

 

 

ग्रीन चौक पर वाहन चेकिंग में खुली पोल
20 दिसंबर को मोहन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन चौक में पुलिस पेट्रोलिंग टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिंधिया नगर की ओर से आ रही एक सफेद रंग की डिजायर कार (CG 07 CR 9095) को रोका गया। कार के सामने अंग्रेजी में ‘Police’ लिखा हुआ था, जिससे पुलिस को शक हुआ।

खुद को BSF जवान बताकर दिखाया फर्जी आईडी
जांच के दौरान चालक ने अपना नाम सिमरनजीत सिंह बताया और खुद को BSF में पदस्थ बताया। उसने पुलिस को BSF का एक पहचान पत्र भी दिखाया, लेकिन आईडी कार्ड संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा, जिसके बाद खुलासा हुआ कि आईडी कार्ड पूरी तरह फर्जी है।

किराए के मकान में रहकर कर रहा था प्रतिरूपण
आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में सिंधिया नगर स्थित सेंगर हाउस में किराए से रह रहा था। जिस डिजायर कार से वह घूम रहा था, वह अमरजीत कौर के नाम पर पंजीकृत पाई गई।

BNS की धाराओं में अपराध दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी ने लोक सेवक का प्रतिरूपण किया और कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग किया। इस पर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204 और 319(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट को भी भेज दी गई है।

पढ़ें   सूरजपुर में दिवाली की रात हादसा: जुआ छापेमारी के दौरान युवक की कुएं में गिरकर मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – थाने में की तोड़फोड़, सड़क जाम

कई और वारदातों की आशंका, जांच जारी
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी कब से फर्जी पहचान के सहारे घूम रहा था और कहीं उसने इसी तरीके से किसी अन्य वारदात को तो अंजाम नहीं दिया है। पूछताछ और जांच आगे भी जारी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed