प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आज ‘जनादेश परब’ का आयोजन जांजगीर में किया गया है । इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय जे पी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक जे पी नड्डा दोपहर 12 बजकर 15 मिनट में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से जांजगीर रवाना होंगे । जांजगीर में दोपहर 1:30 से 3 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद जांजगीर से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे ।
सीएम का जांजगीर प्रवास
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर जांजगीर में आयोजित ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जे पी नड्डा शामिल होंगे । कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा दो वर्ष में किए गए कार्यों को बताया जाएगा । कार्यक्रम में सभी मंत्री और बीजेपी के विधायक मौजूद रहेंगे । आपको बताते चलें कि जांजगीर जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है, ऐसे में इन सीटों को साधन की कोशिश बीजेपी की होगी ।
डिप्टी सीएम का प्रवास
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज जांजगीर और रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । जांजगीर में जनादेश परब के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में शामिल होंगे ।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय विपणन विकास केंद्र की ओर से इस वर्ष भी स्वदेशी मेला रायपुर 2025-26 का आयोजन किया गया है। यह मेला 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में लगा हुआ है । इस आयोजन में 350 से अधिक स्वदेशी वस्तुओं के स्टॉल एक ही स्थान पर लगेंगे, जिनमें हस्तशिल्प, वस्त्र, आभूषण, घरेलू सामान, हर्बल उत्पाद और पारंपरिक वस्तुएं शामिल होंगी।
मेगा हेल्थ कैंप का समापन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप 2025 का आज समापन होना है । विधायक राजेश मूणत द्वारा आयोजित इस मेगा हेल्थ कैंप के समापन समारोह में सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल रमेन डेका मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम में रमेश बैस के साथ कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे ।





