8 Mar 2026, Sun

चिरमिरी को मिली तकनीकी शिक्षा की बड़ी सौगात: स्वास्थ्य मंत्री ने 9.11 करोड़ के आधुनिक शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का किया भूमिपूजन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 दिसंबर 2025


छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। कोरिया जिले के चिरमिरी में 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे।

भूमिपूजन समारोह में नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, नगर निगम सभापति संतोष सिंह और एमआईसी सदस्य मनोज डे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय नागरिक और पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि नया पॉलिटेक्निक भवन अत्याधुनिक अधोसंरचना, आधुनिक प्रयोगशालाओं और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं से लैस होगा। इससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग और GIS/GPS की दो नई शाखाएं शुरू की जाएंगी। इन नई शाखाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

नए भवन के निर्माण और नई शाखाओं की शुरुआत को चिरमिरी सहित आसपास के क्षेत्रों के शैक्षणिक और तकनीकी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास : कहा- रजत जयंती पर होगा उद्घाटन, 1000 करोड़ का निवेश, युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंच

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed