13 Mar 2026, Fri
Breaking

बरसात में नहीं टूटेगा संपर्क: CM विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 130 करोड़ की बड़ी सौगात, 22 हाईलेवल ब्रिज और 215 पुल-पुलिया को मंजूरी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 दिसंबर 2025


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जशपुर जिले को बड़ी राहत देते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। बरसात के मौसम में मार्ग अवरुद्ध होने और गांवों का संपर्क टूटने की वर्षों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने 130 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

राज्य सरकार ने जशपुर जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए 109 करोड़ 09 लाख रुपये और 215 छोटे पुल-पुलिया के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में सालभर निर्बाध और सुरक्षित आवागमन संभव हो सकेगा।

स्वीकृत उच्चस्तरीय पुलों में केराकोना–बैगाटोली, चलनी–परसाडीपा, अलोरी–मतलोगा, जशपुर–सन्ना, जशपुर नगर मुख्य मार्ग, बगीचा–आरा, बगीचा–रेंगले, कलीबा–टांगरबहार, बांसापतरा–दुलदुला, गुलझरिया–बम्हनी, कुनकुरी–रनपुर, भालुमुंडा–खजूरखाट, बोडाझापर–चटकपुर, धौरासांड–दाइजबहार, डुमरबहार–तमता, घुघरी–ढोढरअम्बा, कोतबा–लवाकेरा सहित दुलदुला क्षेत्र के कई प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

इन पुलों के निर्माण से नदी-नालों पर निर्भर रास्तों में अब बारिश के दौरान भी आवागमन बाधित नहीं होगा। वहीं, 215 छोटे पुल-पुलिया गांव, टोला और पारा को मुख्य सड़कों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और ग्रामीणों को स्कूल, बाजार, अस्पताल और पंचायत मुख्यालय तक हर मौसम में आसान पहुंच मिलेगी।

अब तक बारिश के दिनों में कई इलाकों में संपर्क पूरी तरह टूट जाता था, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो जाता था। नए पुलों और पुलियों के निर्माण से जान-माल की सुरक्षा बढ़ेगी, साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई रफ्तार मिलेगी। दूरी और समय की बचत से आम लोगों को सीधा लाभ होगा।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा सत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

जशपुर को मिली इस बड़ी सौगात पर क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है। लोगों का कहना है कि सरकार के दो साल के सुशासन के परिणाम अब ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगे हैं और जशपुर जिला विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed