22 Jul 2026, Wed

आज की बड़ी खबरें : प्रदेश में धर्मांतरण के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ बंद…CM विष्णुदेव साय का बस्तर प्रवास…DEPUTY CM अरुण साव के सभी कार्यक्रम निरस्त…मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अपने विभागों का रखेंगे लेखा – जोखा…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 दिसंबर 2025

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के बढ़ते मामले और कांकेर में जनजीति समाज के निर्दोष लोगों पर ईसाई मिशनरियों द्वारा हमले को लेकर आज छत्तीसगढ़ बन्द का ऐलान सर्व समाज ने किया है । बंद को लेकर प्रदेशभर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है । राजधानी रायपुर में सुबह से ही दुकानों में ताले लटके हुए हैं । सर्व समाज की मांग है कि धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून प्रदेश में लागू हो साथ ही डिस्लिटिंग की मांग भी सर्व समाज कर रहा है ।

 

 

सीएम का बस्तर प्रवास

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक आज दोपहर बस्तर जायेंगे और मंत्री केदार कश्यप के माता जी के निधन उनको श्रद्धांजलि देकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे । उसके बाद रायपुर लौट आएंगे ।

डिप्टी CM का सभी कार्यक्रम निरस्त

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आज का सभी कार्यक्रम निरस्त है । दरअसल, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि विनोद कुमार शुक्ल के निधन के बाद कल बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया और आज उपमुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिया ।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब देंगे विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज अपने विभाग के कामों का लेखा – जोखा रखेंगे । सरकार को दो वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री अपने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से दोपहर 1 बजे देंगे ।

विनोद कुमार शुक्ल की अंतिम यात्रा

पढ़ें   रायपुर में गोल्ड लोन घोटाला: आईसीआईसीआई बैंक पर फर्जी हस्ताक्षर और गहनों की अवैध नीलामी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर आपराधिक मामला दर्ज

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि विनोद कुमार शुक्ल का कल निधन हो गया । आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा । विनोद कुमार शुक्ल की अंतिम यात्रा आज निकलेगी । विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर सीएम, डिप्टी सीएम के साथ छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं ने अपनी श्रद्धांजलि दी है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed