8 Mar 2026, Sun
Breaking

अटल जी की जन्म जयंती : प्रदेश के निकायों में 115 अटल परिसर का CM करेंगे लोकार्पण, साव बोले : “छत्तीसगढ़ बनाने वाले अटल जी की जीवनी प्रेरणा लेने वाली…परिसर बनाने का प्रमुख उद्देश्य…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 दिसंबर 2025

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। बुधवार 25 दिसंबर को प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में बने 115 अटल परिसरों का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम रायपुर के फुंडहर चौक स्थित अटल एक्सप्रेस परिसर में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगा।

इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव करेंगे।

राज्य के बड़े नेता होंगे मौजूद

कार्यक्रम में रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्र कुमार साहू और रायपुर महापौर मीनल चौबे भी मौजूद रहेंगी।

एक साल में 115 अटल परिसर तैयार

राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में सत्ता में आते ही अपने पहले विधानसभा सत्र में सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत

  • 14 नगर निगमों को ₹50 लाख
  • 56 नगर पालिकाओं को ₹30 लाख
  • 122 नगर पंचायतों को ₹20 लाख

इस तरह कुल ₹46 करोड़ 87 लाख की लागत से 192 अटल परिसर बनाए जा रहे हैं।

अब तक मात्र एक साल में

  • 10 नगर निगम
  • 29 नगर पालिका परिषद
  • 76 नगर पंचायत

यानी कुल 115 नगरीय निकायों में ₹27.91 करोड़ की लागत से अटल परिसर तैयार कर लिए गए हैं, जिनका लोकार्पण अटल शताब्दी वर्ष में किया जा रहा है।

पढ़ें   राजनीति : UNICEF के आंकड़ों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का राज्य सरकार पर हमला, साय बोले : "प्रतिवर्ष 18000 बच्चो की मौत क्या कांग्रेस का यही छतीसगढ़ मॉडल है"

अटल की सोच, शहरों की पहचान

इन अटल परिसरों का निर्माण शहरों के प्रमुख स्थलों और उद्यानों में किया गया है, जहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के साथ सुंदर लैंडस्केपिंग और नागरिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। ये परिसर अब सामाजिक, सांस्कृतिक और नागरिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

‘अटल परिसर छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव’ – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अटल परिसर केवल स्मारक नहीं, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शिता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित छत्तीसगढ़ के सपने का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ये परिसर राज्य को नई ऊर्जा और दिशा देंगे।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed