प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन राजधानी रायपुर में कार्यक्रमों से भरा रहेगा। खेल, विकास और राष्ट्रनायक अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति से जुड़े तीन अहम आयोजनों में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से प्रस्थान कर वे 10:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे फुंडहर चौक, अटल एक्सप्रेस वे पहुंचेंगे, जहां नवनिर्मित 100 अटल परिसरों का लोकार्पण किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। ये अटल परिसर प्रदेश में जनसुविधाओं और प्रशासनिक सेवाओं को मजबूती देंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री 1:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन 3 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रमों के पश्चात मुख्यमंत्री 3:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां वे आरक्षित रहेंगे।
गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित ये सभी कार्यक्रम सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण के उनके विचारों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।





